भीषण गर्मी में प्यासा गोवंश, कसेरूआ गौशाला में पानी की व्यवस्था न होने पर उठे सवाल

दतिया/ संतोष चंसौलिया: दतिया जिले की ग्राम पंचायत कसेरूआ स्थित गौशाला में गोवंश के लिए मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी के बीच गौशाला में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से गोवंश को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पशुओं को नियमित रूप से पानी उपलब्ध नहीं

जानकारी के अनुसार, पंचायत ने गौशाला में सोलर पावर प्लांट तो स्थापित कर दिया है, लेकिन बोरवेल में अब तक सबमर्सिबल मोटर नहीं लगाई गई है। इसके चलते बोरवेल से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी और गौशाला में रहने वाले पशुओं को नियमित रूप से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

सोलर सिस्टम से चलने वाली सबमर्सिबल मोटर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं

मामले में सरपंच का कहना है कि सोलर सिस्टम से चलने वाली सबमर्सिबल मोटर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं थी। मोटर बाहर से मंगवाई गई है और उसके पहुंचते ही बोरवेल में स्थापित कर पानी की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।

अनावश्यक कठिनाइयों का सामना

इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में गोवंश के लिए समय रहते वैकल्पिक जल व्यवस्था की जानी चाहिए थी। उनका आरोप है कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव में गौशाला के पशुओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

गोवंश को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल सकें

अब सभी की नजर ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों पर है कि वे इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी करते हैं, ताकि गौशाला में रह रहे गोवंश को आवश्यक सुविधाएं समय पर मिल सकें।

  • datia-kaserua-gaushala-water-crisis-cattle-summer
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना