छतरपुर: अमरोनिया जंगल हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर। अमित अवस्थी| छतरपुर जिले की थाना सटई पुलिस ने अमरोनिया जंगल में मिले शव के मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तौलिया, पेचकस, मोबाइल फोन और अन्य सामग्री भी बरामद की है।

जंगल में मिला था गुमशुदा व्यक्ति का शव

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को सिगरामपुरा निवासी मनीराम रैकवार की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। तलाश के दौरान अमरोनिया जंगल के बगाई नाला से एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान मनीराम रैकवार के रूप में हुई। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पत्नी और उसके साथी पर हत्या का आरोप

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर गठित टीम ने भौतिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। विवेचना में सामने आया कि मृतक की पत्नी शिवानी रैकवार, उसके साथी अखलेश पटेल और सहयोगी भरत यादव ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़े – छतरपुर: बस कंडक्टर पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

तीनों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

  • शिवानी रैकवार (पत्नी, निवासी सिगरामपुरा)
  • अखलेश पटेल (निवासी पल्कोहा, थाना किशनगढ़)
  • भरत यादव (निवासी पल्कोहा, थाना किशनगढ़)

आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इन अधिकारियों की रही भूमिका

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और एसडीओपी बिजावर अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता बिदुआ एवं थाना सटई पुलिस टीम ने की।

 
 
  • chhatarpur-amroniya-jungle-murder-wife-three-accused-arrested
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना