दतिया के शासकीय विद्यालय में शिक्षा और मध्यान्ह भोजन व्यवस्था पर उठे सवाल, निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं

दतिया/संतोष चंसौलिया की रिपोर्ट: जिले के सेवढ़ा विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय नहला में किए गए निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। दोपहर करीब 1:38 बजे हुए निरीक्षण में विद्यालय में दर्ज 80 से 92 छात्रों के मुकाबले केवल दो छात्र ही मौजूद मिले। दोनों छात्र पढ़ाई करने के बजाय माचिस की तीलियों से खेलते दिखाई दिए, जबकि विद्यालय में मौजूद शिक्षक मोबाइल फोन का उपयोग करते मिले। कक्षाओं में पढ़ाई का माहौल नजर नहीं आया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कक्षाओं की स्थिति भी अव्यवस्थित मिली। कमरों में टेबल-कुर्सियां अस्त-व्यस्त पड़ी थीं और साफ-सफाई का अभाव दिखाई दिया। कक्षाओं में धूल और गंदगी होने से लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने की स्थिति सामने आई। छात्रों की अनुपस्थिति के संबंध में पूछे जाने पर विद्यालय में मौजूद शिक्षक ने बताया कि स्थायी शिक्षक अवकाश पर हैं और वे व्यवस्था शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं। वहीं जन शिक्षक ने कहा कि निरीक्षण के समय मध्यान्ह अवकाश चल रहा था, इसलिए बच्चे भोजन के लिए घर चले गए थे। उन्होंने विद्यालय में 80 से 92 छात्रों का नामांकन होना भी बताया।

हालांकि, इस दौरान मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। यदि विद्यालय में प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन तैयार किया जाता है तो अधिकांश छात्र भोजन के समय विद्यालय छोड़कर घर क्यों चले गए। इससे योजना के संचालन को लेकर भी संदेह की स्थिति बनी। शिक्षक ने बताया कि उस दिन मध्यान्ह भोजन में आलू की सब्जी, पूरी और सूजी का हलवा बनाया गया था। लेकिन विद्यालय में मौजूद दो छात्रों ने बताया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिलने वाले व्यंजन, जैसे मंगलवार को खीर, उन्हें नियमित रूप से नहीं मिलते। छात्रों का कहना था कि कई बार तय मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध नहीं कराया जाता।

निरीक्षण के दौरान शिक्षक के कहने पर भोजन का टिफिन भी खुलवाकर देखा गया। भोजन में बाल मिलने पर भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर भी सवाल उठे। इस घटना ने मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया। मामले में बीआरसी आशीष कंचन ने बताया कि जन शिक्षक को विद्यालय भेजकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – दतिया में एक साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, उनाव पुलिस की कार्रवाई

  • datia-sevdha-nahla-government-school-inspection-mid-day-meal-irregularities-students-absence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    CJP Protest: पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, तकनीकी गड़बड़ी बताकर बहाल किया पोस्ट

    सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    आगे पढ़ें
    डबरा: देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से कई हथियार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    डबरा/ भरत रावत: डबरा देहात थाना पुलिस ने अवैध…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया