देवास जिला जेल में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 156 बंदियों की टीबी, एचआईवी और हेपेटाइटिस समेत कई गंभीर बीमारियों की जांच

देवास/गौरव व्यास की खास रिपोर्ट: स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला जेल देवास में बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं संक्रामक रोगों की समय पर पहचान के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। इस अभियान का उद्देश्य बंदियों में संक्रमण की समय रहते पहचान कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना तथा जेल परिसर में संक्रामक रोगों के प्रसार को रोकना था।

शिविर के दौरान कुल 156 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी बंदियों की निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत जांच की गई, जिसमें टीबी की स्क्रीनिंग के लिए एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक परीक्षण भी शामिल रहे। जांच के दौरान टीबी के संदिग्ध पाए गए बंदियों को आगे की विस्तृत जांच और उपचार के लिए चिन्हित किया गया, ताकि समय पर उनका इलाज शुरू किया जा सके।

जिला नोडल अधिकारी डॉ. अमरीन शेख ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ बंदियों को टीबी, एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी, हेपेटाइटिस-सी और सिफलिस जैसी बीमारियों के संबंध में जागरूक भी किया गया। उन्हें इन रोगों के लक्षण, संक्रमण से बचाव के उपाय, समय पर जांच कराने के महत्व और उपलब्ध उपचार सुविधाओं की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि बंदियों को समझाया गया कि इन बीमारियों की समय रहते पहचान और नियमित उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है तथा गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं से बचा जा सकता है। शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग ने बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ जेल परिसर में रोग नियंत्रण और जनस्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

ये भी पढ़े – देवास: सिरोंज बैराज विंगवॉल के कटाव की दो दिन में हुई मरम्मत, मंत्री सिलावट ने दिए जांच के निर्देश

  • dewas-district-jail-special-health-camp-156-prisoners-screened-tb-hiv-hepatitis
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवपुरी में नरोत्तम मिश्रा का शायराना अंदाज, बोले- ‘ब्राह्मणों ने राज नहीं किया तो शोषण कैसे किया?’

    शिवपुरी में ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में पूर्व गृह…

    इंदौर राजवाड़ा हादसे के बाद सिटी बसों की एंट्री बंद, तोड़फोड़ करने वालों पर FIR; ड्राइवर से पूछताछ में नया खुलासा

    राजवाड़ा चौक पर सिटी बस हादसे के बाद प्रशासन…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला