डबरा में बेटियों का कन्यादान: इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में 16 जोड़ों का विधि-विधान से निशुल्क विवाह

डबरा/भरत रावत: डबरा के भितरवार रोड स्थित इच्छापूर्ण श्री मेहन्दीपुर बालाजी मन्दिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 16 गरीब कन्याओं का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह सामूहिक विवाह समारोह महंत सोनू महाराज के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डबरा क्षेत्र से श्रद्धालु, संतजन और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। डबरा में इस धार्मिक आयोजन ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और परंपरा की मिसाल पेश की है।

भितरवार रोड स्थित इच्छापूर्ण श्री मेहन्दीपुर बालाजी मन्दिर में कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे बारात आगमन से हुई, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराया गया। सभी 16 कन्याओं का विवाह विधि-विधान से कराया गया, जिसमें संतों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन के भविष्य की कामना की।

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति की ओर से कन्याओं को दहेज स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान और उपहार प्रदान किए गए, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सुगम हो सके। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विशाल प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

इस दौरान इच्छापूर्ण श्री मेहन्दीपुर बालाजी मन्दिर के आयोजन स्थल पर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। महंत सोनू महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए सहारा बनते हैं और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डबरा मैं यह धार्मिक निशुल्क कन्या विवाह समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक सेवा और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया, जिसने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

  • Daughters'-Kanyadan-in-Dabra-16-couples-were-married-free-of-cost-at-the-Ichchhapurna-Balaji-Temple
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

बंगाल में एक और ISI संदिग्ध गिरफ्तार: फर्जी पहचान पत्र से रह रहा था पाकिस्तानी नागरिक

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी