मानवर: गंगा दशमी पर मनावर के गांगली में आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा कुंड में लगाई डुबकी

धार/मानवर (जी.एस पाटीदार की रिपोर्ट): गंगा दशमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के मनावर तहसील क्षेत्र स्थित गांगली में मां गंगा कुंड पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सत्तलाई से मात्र पांच किलोमीटर दूर नर्मदा की गोद में स्थित इस पवित्र स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय मान्यता के अनुसार यह स्थान गोरखनाथ की तपोभूमि रहा है, जहां गांगलेश्वर महादेव का प्राचीन शिवलिंग स्थित है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां मां गंगा और मां नर्मदा के जल का संगम होता है और वर्षों से यह जलधारा निरंतर बह रही है। गंगा दशमी के अवसर पर भक्तों ने न केवल स्नान और पूजा-अर्चना की, बल्कि यात्रियों के लिए ठंडे पानी की प्याऊ और चाय प्रसादी की भी व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में राहत मिली।

इस कार्यक्रम में प्रशासनिक और पुलिस अमला भी मौजूद रहा। इनमें मनावर एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर और अन्य अधिकारी शामिल रहे। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, पटवारी, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – कुक्षी में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 2 बच्चों की मौत, 11 घायल

  • dhar-manawar-gangali-ganga-dashami-ganga-kund-narmada-ghat-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झूठे मामलों में फंसाकर जमीन पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़ित ने एसपी कार्यालय में लगाई न्याय की गुहार

    जबलपुर/शेख सिकंदर: जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पहली…

    आगे पढ़ें
    टीकमगढ़ में आपदा मित्र प्रशिक्षण के चौथे दिन बाढ़ बचाव एवं जल रेस्क्यू का व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित

    टीकमगढ़/दित्यपाल राजपूत की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री पारस जैन का निधन, 77 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर

    दतिया उपचुनाव 2026 क्यों है इतना अहम? भाजपा और कांग्रेस दोनों की साख दांव पर