फतेहगढ़ किसानों ने प्रशासन के सामने रखीं 10 प्रमुख मांगें

बैठक में किसानों ने ई-टोकन व्यवस्था को सरल बनाने, खाद के पूरे स्टॉक को ऑनलाइन दर्ज करने और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने निजी विक्रेताओं के पीओएस मशीन रिकॉर्ड का ई-टोकन डेटा से मिलान कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने को कहा।

किसानों ने गांववार खाद वितरण रिकॉर्ड जारी करने, निजी दुकानों की नियमित जांच कराने और 2,000 रुपये या उससे अधिक कीमत पर DAP बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। इसके साथ ही बागेरी डबल लॉक केंद्र पर अशिक्षित किसानों की सहायता के लिए सरकारी प्रतिनिधि नियुक्त करने और फर्जी टोकन की जांच करने की मांग रखी गई।

प्रदेश सरकार ने अगस्त में ई-विकास प्रणाली 2.0 लागू करने की घोषणा की थी, जिसका उद्देश्य ई-टोकन और खाद वितरण की समस्याएं दूर करना था। हालांकि, फतेहगढ़ के किसानों की शिकायतों से स्पष्ट है कि वे स्थानीय स्तर पर व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

किसानों ने कहा कि 1 अक्टूबर को उनकी मांगों पर समाधान नहीं मिला तो वे फतेहगढ़ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

 

  • fatehgarh-dap-fertilizer-crisis-farmers-protest
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

बिहार MLC चुनाव में BJP ने खोले पत्ते: चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित, नवल किशोर यादव को फिर टिकट

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले…

गधे की फोटो से नर्सिंग रजिस्ट्रेशन? NSUI के दावे ने MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर खड़े किए गंभीर सवाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में नर्सिंग शिक्षा और नर्सिंग कॉलेजों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप