5 साल पुराने मामले में 4 फरार आरोपी गिरफ्तार, राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

5 वर्ष पुराने मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के प्रकरण में फरार चल रहे 4 आरोपियों को थाना राजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
एसपी श्री अगम जैन के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।
 
थाना राजनगर अंतर्गत वर्ष 2021 के इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं—
1.छोटे यादव पिता रजवा यादव, निवासी ग्राम घुमानगंज थाना अजयगढ़ जिला पन्ना
2.लाला उर्फ पुष्पेंद्र यादव पिता राजू यादव, निवासी वार्ड नंबर 2 पन्ना नाका उमरी थाना सिविल लाइन जिला सतना
3.कैलाश चंद्र पिता राधा किशन साहू, निवासी धान मंडी पतासा गली जिला मंदसौर
4.उत्तम उर्फ राजेश पिता धर्मराज कुशवाहा, निवासी गढ़िया टोला वार्ड नंबर 3 थाना सिविल लाइन जिला सतना
 
प्रकरण में पूर्व में आरोपी मिराज उर्फ मेहराज अहमद पिता असलम अहमद, निवासी ग्राम अपसलिया कमलपुर जिला कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
इस कार्रवाई में एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजनगर उप निरीक्षक अतुल कुमार झा, सउनि समीम उल हक, सउनि रामरतन गोस्वामी, प्रधान आरक्षक जनक सिंह, लाखन सिंह, अजीम खान, आरक्षक राजाराम, अरविंद, धर्मेंद्र और अमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 
छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निराकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
  • four-absconding-accused-arrested-in-five-year-old-case-rajnagar-police-action
  • gaurav singh rajput

    gaurav singh rajput

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना