NTPC फ्लाई ऐश वाहनों पर फिर उठे सवाल: गाडरवारा हादसे के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण

गाडरवारा।  गाडरवारा क्षेत्र में एनटीपीसी के फ्लाई ऐश परिवहन करने वाले भारी वाहनों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आज सुबह आमगांव नाका मार्ग को जाम कर दिया, और मृतक के शव को बीच सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

फ्लाई ऐश वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही

स्थानीय लोगों का आरोप है कि फ्लाई ऐश वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी

हादसे से गुस्साए परिजन मानने को तैयार नहीं हैं, वे सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

ब्युरो रिपोर्ट:  शैलेंद्र कुमार

  • gadarwara-fly-ash-truck-accident-two-dead-road-block-protest
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

रायसेन।  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, लाइसेंस खत्म

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटा, 94.16 पर बंद; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज: मोहन यादव सरकार ने अधिकारियों को खुली छूट दी?