गाडरवारा में CM मोहन यादव के बयान पर कौरव समाज का प्रदर्शन, पुतला दहन कर मांगी माफी

गाडरवारा: मुख्यमंत्री मोहन यादव के एक बयान को लेकर गाडरवारा में कौरव समाज का आक्रोश खुलकर सामने आया। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नाराजगी जताई।

23 अप्रैल को नरयावली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा महाभारत के द्रौपदी चीरहरण प्रसंग का उल्लेख करते हुए कौरवों की तुलना कांग्रेस पार्टी से किए जाने का आरोप है। इसी बयान के विरोध में समाज के लोग मंगलवार सुबह करीब 11 बजे छीपा तिराहा (राठी तिराहा) पर जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने “बयान वापस लो” और “समाज का अपमान बंद करो” जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मुख्यमंत्री का बयान समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। चेतावनी दी गई कि माफी नहीं मिलने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।मौके पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान, एसडीओपी ललित सिंह डांगुर, तहसीलदार सहित पुलिस, राजस्व, नगरपालिका और फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रही। स्थिति बिगड़ने पर वाटर कैनन से पानी का छिड़काव भी किया गया।

ये भी पढ़े – आलोट बीजेपी विधायक पर लगे गंभीर आरोप; महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रीना बोरासी राज्यपाल से मिलीं, कार्रवाई की मांग

  • gadarwara-kaurav-samaj-protest-cm-statement-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना