गढ़ाकोटा में महिला चोर गैंग का कारनामा: सराफा दुकान से चांदी की पायल चोरी, CCTV में कैद वारदात

सागर: गढ़ाकोटा कस्बे में दिनदहाड़े महिला चोर गैंग द्वारा एक सराफा दुकान में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गणेश टॉकीज के पास स्थित राकेश सोनी की दुकान पर तीन महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंचीं और दुकानदार को बातों में उलझाकर चांदी की पायल का पैकेट चोरी कर ले गईं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि महिलाएं बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देती हैं। एक महिला दुकानदार का ध्यान भटकाती है, दूसरी काउंटर से पायल का पैकेट खिसकाती है, जबकि तीसरी महिला उसे थैले में छिपाकर बाहर निकल जाती है। घटना के बाद जब दुकानदार ने स्टॉक मिलान किया तो चोरी का खुलासा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय सराफा व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापार करना मुश्किल होता जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान की जा रही है। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि वे संदिग्ध ग्राहकों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान हड़कंप, पीड़ित ने आत्मदाह का प्रयास किया, रामचरितमानस जलाने से मचा बवाल

  • /garhakota-jewellery-shop-cctv-women-theft-silver-payal-case-investigation-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना