रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ₹13 लाख का माल जब्त

रतलाम: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माननखेड़ा चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 150 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल और वाहन की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम ने चौकी प्रभारी माननखेड़ा उपनिरीक्षक राजेश मालवीय के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक 407 लोडिंग वाहन (RJ14GQ1141) में अवैध डोडाचूरा भरकर जावरा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 150 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

मौके पर वाहन में सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान जीवनराम (48 वर्ष, निवासी नागौर, राजस्थान) और सुखाराम (30 वर्ष, निवासी मेडता, राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपियों से सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 लाख रुपये और वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – रतलाम में सड़क सुरक्षा अभियान, पुलिस और वीवो कंपनी की संयुक्त पहल से 200 हेलमेट वितरित

 
  • ratlam-police-action-150-kg-dodachura-seized-two-arrested-ndps-case-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना