गाजियाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन; कैश वैन लूटकांड के दो इनामी बदमाश ढेर, 2 साथी फरार

गाजियाबाद/अकरम सैफी: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कैश वैन लूटकांड के एक एक लाख रुपए के दो इनामी बदमाश ढेर हो गए,जबकि उनके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

मारे गए बदमाशों की पहचान जुबेर और समीर के रूप में हुई है,जिन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

गाजियाबाद में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब पुलिस को कैश वैन लूटकांड में शामिल बदमाशों की लोकेशन मिली,बताया जा रहा है कि चार बदमाश एक साथ मौजूद थे,ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे जिसकी सूचना मिलने के बाद जिनकी पुलिस ने घेराबंदी की।पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी,जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की इस दौरान एक लाख के इनामी बदमाश जुबेर और समीर मुठभेड़ में ढेर हो गए,जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड के अनुसार इस संयुक्त कार्रवाई में डीसीपी धवल जायसवाल,एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह,क्राइम ब्रांच स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत, थाना सिहानी गेट प्रभारी कुलदीप दीक्षित और वेव सिटी एसओ मानवेंद्र सिंह की टीम शामिल रही।पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश कैश वैन लूटकांड समेत कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित थे। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

  • ghaziabad-police-encounter-cash-van-loot-criminals-killed-zubair-sameer
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रीवा में नारियल लेकर दंडवत यात्रा पर निकले NSUI कार्यकर्ता, APSU प्रशासन पर आरोप

    अरविन्द तिवारी | रीवा, 1 अक्टूबर 2026। अवधेश प्रताप…

    झांसी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 12 अक्टूबर से चलेगा दस्तक अभियान

    राजकुमार शर्मा | झांसी, 1 अक्टूबर 2026। जिले में…

    You Missed

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    मोहन यादव से जुड़े जमीन सौदों पर रिपोर्ट, MP मीडिया की कवरेज पर उठे सवाल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    UNESCO की टेंटेटिव लिस्ट में MP की 4 धरोहरें, भारत की सूची में 78 स्थल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले