सूर्या चौहान हत्याकांड: 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर; मां बोलीं- ‘बाकी हत्यारों का भी हो यही हश्र, चले बुलडोजर’

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस ने बेहद सख्त और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जाल बिछाकर 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश असद को एक मुठभेड़ (एनकाउंटर) में ढेर कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि खोड़ा इलाके में बकरीद के दिन (28 मई) को आरोपी असद ने सूर्या को चाकू मार दी थी, जिसके बाद इलाज के दौरान सूर्या चौहान की मौत हो गई थी। वारदात के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें कुल 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ था 50 हजार का इनामी असद, अस्पताल में हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से ही मुख्य आरोपी असद पुत्र नवाब फरार चल रहा था और वह पुलिस के लिए वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर प्रशासन की ओर से 50,000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की गई थी। 31 मई को गाजियाबाद पुलिस और स्वात टीम की घेराबंदी के दौरान बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी और आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी पहचान असद निवासी मदरसे वाली गली, थाना खोडा, कमिश्नरेट गाजियाबाद के रूप में हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और इस तरह मुख्य आरोपी असद की मौत हो गई।

नई बाइक के विवाद में हुई थी हत्या, ईद के दिन बहाने से बुलाया था

इस खूनी वारदात के पीछे की वजह बेहद मामूली थी। दरअसल, दोनों के बीच नई बाइक को लेकर हुए विवाद में सूर्या की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोपी असद ने हाल ही में एक नई बाइक खरीदी थी, जिसे सूर्या ने महज चलाने के लिए मांगा था। असद द्वारा बाइक न देने पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। सूर्या की मां सरोज ने आरोप लगाया है कि ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने से उनके बेटे सूर्या को धोखे से बुलाया गया था, जहां असद ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूर्या की असमय मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और रो-रोकर बुरा हाल है।

सीएम योगी की कड़ी हिदायत के चंद घंटों बाद एक्शन, घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग

गाजियाबाद पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए ढीले अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी। सीएम ने अधिकारियों को दो टूक लहजे में कहा था कि ‘अगर आपसे कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है तो बता दो।’ इस कड़े रुख के चंद घंटों बाद ही गाजियाबाद पुलिस एक्शन मोड में आई और एनकाउंटर को अंजाम दिया। उधर, मुख्य आरोपी के मारे जाने पर सूर्या की मां सरोज का बयान सामने आया है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए मांग की है कि केस के अन्य फरार आरोपियों का भी इसी तरह से एनकाउंटर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गाजियाबाद प्रशासन से मांग की है कि हत्यारों के घरों पर तत्काल बुलडोजर भी चलाया जाना चाहिए।

हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश, पीड़ित परिवार से की थी मुलाकात

सूर्या चौहान की इस नृशंस हत्या को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को जब पोस्टमार्टम के बाद सूर्या का शव उसके निवास स्थान पर पहुंचा था, तब बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार ढांढस बंधाने पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए और गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस-प्रशासन से सभी हत्यारोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई और सख्त सजा की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में बिजली-पानी संकट के विरोध के दौरान युवक को इंस्पेक्टर ने मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

  • ghaziabad-surya-chauhan-murder-case-accused-asad-killed-in-police-encounter-khoda
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आचरण निंदनीय, लेकिन जमानत नियम: सुप्रीम कोर्ट में अभद्रता के दोनों आरोपी छात्रों को मिली जमानत

    सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही के दौरान अभद्र व्यवहार और…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू