जैन समाज के मौन जुलूस में चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की सोने की चेन

गुना/ मोहित सोनी: जैन समाज के मौन जुलूस के दौरान महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने के मामले में कैंट थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन बरामद कर ली है।

मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में की गई कार्रवाई के संबंध में बताया गया कि दुर्गा कॉलोनी निवासी शशि जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 मई 2026 को जैन समाज के मौन जुलूस में शामिल होने के बाद घर लौटते समय उनके गले से सोने की चेन चोरी हो गई थी। शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

आरोपी की तलाश शुरू

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। 11 जुलाई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बजदहा, थाना बड़हलगंज, जिला गोरखपुर निवासी सरिता उर्फ पूजा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया। मामले की आगे की जांच जारी है।

महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, अशोक सरोज, दीपेंद्र परिहार, महेंद्र वर्मा, विकास राजपूत, गौरव देवलिया, अभिनेष रघुवंशी, राजू बघेल, शुभम रघुवंशी, महिला आरक्षक सीमा चौहान तथा साइबर सेल के आरक्षक कुलदीप यादव और कुलदीप भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गुना पुलिस ने कहा है कि शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी और तकनीकी जांच के माध्यम से अपराधियों को कानून के दायरे में लाया जाता रहेगा।

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

  • guna-cantt-police-chain-snatching-woman-arrested-jain-procession
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना