शराब के लिए पैसे न देने पर युवक से मारपीट: रंगदारी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

गुना/ मोहित सोनी: शहर के कैंट थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल एक विधि-विवादित किशोर को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गाली-गलौज करते हुए मारपीट

पुलिस के अनुसार, ग्राम घटावदा निवासी संजय अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को गुना से गांव लौटते समय खेजरा फाटक के पास उसकी मुलाकात देव खटीक और उसके साथियों से हुई। आरोप है कि सभी उसे जबरन पीएम आवास कॉलोनी ले गए और शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

सूचना के आधार पर आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़े – दतिया उपचुनाव: डैमेज कंट्रोल में जुटी बीजेपी, सीएम हाउस में नरोत्तम मिश्रा की अहम बैठक; नाराज कार्यकर्ताओं को साधने पर मंथन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 13 जुलाई को मुख्य आरोपी देव पुत्र सतीश खटीक निवासी चौरसिया कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक विधि-विवादित किशोर को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।

आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक मिट्ठूलाल बिसोरिया, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, सूर्यभान जाट, राजू बघेल, शुभम रघुवंशी, विकास राजपूत, रामनिवास शर्मा, नीतेश पटेल और रवि जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: http://बुरहानपुर: घाघरला में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधों का हुआ वृक्षारोपण

  • guna-cantt-police-extortion-assault-accused-arrested
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया