गुना: भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान चोरों का आतंक, कई महिलाओं के गले से चेन चोरी

गुना/ मोहित सोनी: भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने जमकर आतंक मचाया। रथ यात्रा शुरू होने के कुछ ही देर बाद अज्ञात बदमाशों ने करीब आधा दर्जन महिलाओं को अपना निशाना बनाया। चोर महिलाओं के गले से सोने की चेन और अन्य कीमती सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए।

रथ यात्रा शुरू होने के 100 मीटर के भीतर हुई वारदातें

जानकारी के अनुसार, रथ यात्रा की शुरुआत के महज करीब 100 मीटर के भीतर ही चोरों ने एक के बाद एक कई महिलाओं को निशाना बनाया। भीड़ का फायदा उठाकर बदमाशों ने महिलाओं के गले से सोने की चेन और अन्य कीमती सामान पार कर दिया।

दिनदहाड़े धार्मिक आयोजन के दौरान हुई इन वारदातों से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बावजूद इतने कम समय में कई घटनाएं होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाल रही

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़ित महिलाओं से जानकारी लेकर उनके बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब रथ यात्रा मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस को आशंका है कि भीड़ में सक्रिय किसी गिरोह ने योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।

रथ यात्रा के दौरान हुई इन घटनाओं के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

  • guna-jagannath-rath-yatra-chain-snatching-women-police-investigation
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में