गुना में 6 साल से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने स्थायी वारंटी को दबोचा

गुना/मोहित सोनी की रिपोर्ट:  जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मारपीट के छह वर्ष पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार न्यायालयीन कार्यवाही से बचता फिर रहा था, जिसके चलते उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय से फरार आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी की और आरोपी मनोज उर्फ भण्डारी पिता भगवानलाल चौरसिया (40 वर्ष), निवासी ग्राम गढ़ा, थाना धरनावदा को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े – गुना के वार्ड-11 में दूषित पानी से बढ़ी लोगों की परेशानी, 25 दिनों से गंदे पानी की सप्लाई; रहवासी बोले- शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान

पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 105/20 के तहत मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया था। लगातार फरारी के बाद 11 जुलाई 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक लोकेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में फरार वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – गुना में मुस्लिम समाज ने नाज़िया इलाही के कथित बयान पर जताया विरोध, एसपी को सौंपा ज्ञापन

  • guna-kotwali-police-arrested-absconding-assault-accused-after-6-years
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना