गुना में चोरों का आतंक: एक ही रात में कई घरों के ताले तोड़े, CCTV में कैद हुई वारदात

गुना/ मोहित सोनी: शहर के विद्यासागर नगर स्थित फुलवारी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने एक साथ कई घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। रात करीब 2 बजे से 3:30 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने कई मकानों के ताले तोड़ दिए। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पूरे इलाके में हड़कंप

जानकारी के अनुसार, चोर देर रात कॉलोनी में बेखौफ घूमते रहे और एक-एक कर कई घरों के ताले तोड़ते नजर आए। सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी मिली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोर कितने घरों में घुसे और कितनी नकदी या सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित परिवार नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

लगातार चोरी की घटनाएं

घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

रात में गश्त बढ़ाने की मांग

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें: http://भोपाल: नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भाजपा पार्षद के निर्माणाधीन कार्यालय पर चला बुलडोजर

  • guna-phulwari-colony-theft-cctv-vidyasagar-nagar
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना