5 माह की गर्भवती पत्नी को 8 लाख में बेचने का आरोप, पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

गुना/ मोहित सोनी: गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को बंधक बनाकर बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर पत्नी को सुरक्षित वापस लाने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पत्नी को वापस दिलाने की गुहार

गुना जिले के राघौगढ़ क्षेत्र के बंदरगढ़ निवासी जीतेंद्र उर्फ जीतू ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को ससुराल पक्ष ने बंधक बना रखा है और उसे कथित तौर पर 8 लाख रुपये में बेच दिया गया है।

परिजनों ने उसे वापस भेजने से इनकार कर दिया

प्रार्थी के अनुसार, उसकी शादी बतूल बाई बंजारा से हुई थी। करीब तीन महीने पहले उसके ससुर गेहूं कटाई का बहाना बनाकर उसकी पत्नी को अपने साथ ले गए थे। जब एक महीने बाद वह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो परिजनों ने उसे वापस भेजने से इनकार कर दिया।

8 लाख रुपये में बेच दिया

शिकायत में जीतेंद्र ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उस पर दबाव बनाया कि जब तक वह अपनी छोटी बहन को उनके पास नहीं भेजेगा, तब तक उसकी पत्नी को वापस नहीं भेजा जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती है और उसे कथित तौर पर 8 लाख रुपये में बेच दिया गया है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़ित का आरोप है कि उसने इस मामले की शिकायत राघौगढ़ थाने में भी की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच, पत्नी की सुरक्षित बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच शुरू

फिलहाल यह सभी आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी और उसी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • GUNA-WOMAN-ALLEGED-SALE-SP-COMPLAINT
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

NH 46 लुकवासा बायपास पर डीजल से भरा टैंकर पलटा: चालक गंभीर रूप से घायल, डीजल लेने उमड़ी भीड़

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले के NH 46 स्थित लुकवासा…

आगे पढ़ें
भोपाल: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की भूख हड़ताल शुरू, ₹30 हजार करने की मांग

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती: विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि