भितरवार में थाने के सामने गुंडागर्दी, युवक से लाठी-डंडों से मारपीट का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: भितरवार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाने के सामने ही एक युवक के साथ खुलेआम मारपीट की घटना हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रावत समाज के तीन युवकों ने एक युवक को जमीन पर पटककर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोप है कि हमलावर उसे अधमरा हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना थाने के ठीक सामने हुई, जिससे पुलिस की मौजूदगी और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। विवाद बीते दिन एक होटल पर हुए रावत समाज के दो गुटों के बीच हुए झगड़े से जुड़ा हुआ है। उसी विवाद में बीच-बचाव करने आए युवक को निशाना बनाकर मारपीट की गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले एक महीने में भितरवार क्षेत्र में गुंडागर्दी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले मुख्य बाजार में एक सैलून में कटिंग करा रहे युवक पर हमला किया गया था, और इसी दौरान फायरिंग की घटना भी हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े – डबरा देहात थाना: आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने किया औचक निरीक्षण, आईपीएस प्रशिक्षु मनोज कुमार की कार्यशैली की सराहना

  • gwalior-bhitwar-thana-marpeet-video-viral-law-and-order-question
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना