ग्वालियर के चीनौर थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर शराब व उपकरण जब्त

ग्वालियर: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चीनौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नोन नदी किनारे चल रहे हाथ भट्टी शराब निर्माण का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब व उपकरण जब्त किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिली मुखबिर सूचना पर थाना चीनौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रिझौरा के पास नदी किनारे दबिश दी। मौके पर पुलिस ने पाया कि एक व्यक्ति झाड़ियों के बीच हाथ भट्टी से कच्ची शराब तैयार कर रहा था और उसे प्लास्टिक की कट्टियों में भर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान धर्मेन्द्र कुशवाह (40 वर्ष), निवासी कुशवाह मोहल्ला चीनौर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब 50 लीटर कच्ची शराब, एक ड्रम, एल्यूमीनियम का भगोना और अन्य शराब बनाने के उपकरण जब्त किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा मौके पर मौजूद लगभग 80 हजार रुपये मूल्य का गुड़ लहान भी नष्ट किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना चीनौर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही और इसे अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में बदलाव, 106 सदस्यों का नया फॉर्मूला

  • gwalior-chenaur-illegal-liquor-bust-50-litre-kachhi-sharab-seized-accused-arrested-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    अम्बाह में पत्नी की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

    अम्बाह/ महेंद्र सिंह लहरिया: मुरैना जिले के अम्बाह थाना…

    आगे पढ़ें
    हाईटेंशन टावरों की नींव के करीब मिट्टी का उत्खनन, शिकायत के बाद भी नहीं रुकी जेसीबी

    सतना/ राजकुमार शर्मा: जिले के उचेहरा क्षेत्र के पोंड़ी-पिथौराबाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा