ग्वालियर-दतिया केस: पीएचडी छात्रा आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अशोकनगर से पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर: जिले में दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद दतिया में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 25 वर्षीय पीएचडी छात्रा केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी योगेश रावत को गिरफ्तार कर लिया है। पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी को अशोकनगर से घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके बाद उसे ग्वालियर लाया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था और दिल्ली में एक क्लब से क्रिकेट से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने चार से पांच शहरों में लगातार दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे अशोकनगर से गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया है कि आरोपी योगेश रावत ने अपनी बहन की सहेली रही पीड़िता को झांसे में लेकर उसका शोषण किया। आरोप है कि 13 मार्च को उसने पीड़िता को रास्ते में रोका और नाश्ता कराने के बहाने उसे फूलबाग स्थित होटल राम्या पैलेस के कमरा नंबर-107 में ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि होश आने पर उसने आपत्तिजनक स्थिति देखी, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा किया और बाद में उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि इसी वीडियो की धमकी देकर 15 मार्च को फिर उसी होटल में बुलाकर दोबारा दुष्कर्म किया गया। 15 मई को ग्वालियर के पड़ाव थाना में एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही समय बाद पीड़िता दतिया पहुंची और वहां फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और अब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: नाबालिग बेटे को लेकर पड़ोसी से विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद पिता पर मारपीट का मामला दर्ज

  • gwalior-datia-phd-student-suicide-case-main-accused-yogesh-rawat-girftar-ashoknagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रायसेन: कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का हुआ सामूहिक गायन

    रायसेन: माह जून 2026 के प्रथम कार्यदिवस पर सोमवार को…

    आगे पढ़ें
    रायसेन कलेक्ट्रेट में टीएल बैठक आयोजित, कलेक्टर ने की योजनाओं और शिकायतों की समीक्षा

    रायसेन: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित टीएल (टाइम लिमिट)…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    दिल्ली में भाजपा पदाधिकारियों की बड़ी बैठक: पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर महाभियान की तैयारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    डबरा में सीएम मोहन यादव के बयान पर भड़की कांग्रेस: अग्रसेन चौराहे पर ‘रघुपति राघव राजा राम’ धुन के साथ अनोखा प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने कहा- मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    हुगली में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: थाने के सामने प्रदर्शन के दौरान सिर में आई चोट, भाजपा पर लगाया आरोप

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    ‘134वें मन की बात’ में पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश: भीषण गर्मी से बचाव की अपील, चोल काल के ताम्रपत्रों की वापसी और एथलीटों की सफलता पर की चर्चा

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    भोपाल में NSUI का महाप्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रसंघ चुनाव बहाली को लेकर केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा; प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी