ग्वालियर जीआरपी ने अंतरराज्यीय जेवरात चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: जीआरपी ने रेल यात्रियों खासकर महिलाओं को निशाना बनाकर जेवरात चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 2 लाख 10 हजार रुपए कीमत के सोने के मंगलसूत्र व मोती बरामद किए हैं।

जीआरपी की तरख से मिली जानकारी के अनुसार मामले की शुरुआत 4 मार्च को हुई थी, जब विजयपुर निवासी निशा शाक्य का मंगलसूत्र मेमू ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया था। इसके बाद 17 मार्च को रामस्नेही धाकड़ के साथ भी इसी तरह की वारदात सामने आई। दोनों घटनाओं को जोड़कर जीआरपी ने जांच शुरू की।

9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत उर्फ रिंकू कोरी (44) निवासी ग्राम बर्रा, जिला इटावा (हाल निवासी कृष्ण नगर, जलेश्वर रोड, फिरोजाबाद), सचिन कुमार कोरी निवासी झलकारी नगर, फिरोजाबाद, सुनील राठौर निवासी शांति नगर, फिरोजाबाद और विश्वदीप राठौर (20) निवासी मोहल्ला खेड़ा शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी कर लेते थे और अगले स्टेशन पर उतरकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: निगम कोर्ट कमिश्नर ने चलाया व्यापक चेकिंग अभियान

  • gwalior-grp-interstate-jewelry-theft-gang-busted-four-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    मध्य प्रदेश के देवास जिले के पुंजापुरा में सेवा…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना