बुरहानपुर निगम का कर संग्रहण अभियान सफल, उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान

बुरहानपुर: नगर निगम द्वारा जनवरी 2026 से मार्च तक चलाए गए जलकर व संपत्तिकर विशेष ‘कर संग्रहण अभियान’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, राजस्व निरीक्षकों (आरआई) और निगम कर्मियों को सम्मानित किया गया। शहर के 48 वार्डों में संपत्ति, जल एवं प्रकाश कर की प्रभावी वसूली के लिए टीमों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जलकर वसूली में गौतम पहलवान ने 1 लाख 90 हजार रुपए की वसूली कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हें 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर शेख रुस्तम (1 लाख 70 हजार वसूली) को 8 हजार रुपए और तृतीय स्थान पर शेख इशाक तड़वी (1 लाख 55 हजार वसूली) को 5 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं संपत्ति कर वसूली में टैक्स मोहर्रिर वर्ग में तुलसीराम यादव ने 65 लाख रुपए की वसूली कर प्रथम स्थान हासिल किया। राहुल मुलतकर (55 लाख) द्वितीय, कृष्णा महाजन (48 लाख) तृतीय, गिरधर सोहले (42 लाख) और राजेंद्र बैगा (40 लाख) ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल और आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य संध्या राजेश शिवहरे, भरत इंगले, संभाजी सगरे, महेंद्र इंगले सहित कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, रितेश पाटीदार, लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े –  बुरहानपुर: ‘स्वच्छता स्वाभिमान अभियान’ के तहत सफाई मित्रों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा की ट्रेनिंग, आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह

  • burhanpur-municipal-corporation-tax-collection-campaign-successful
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग भारत दौरा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद चर्चा तेज

    नई दिल्ली/सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग इन दिनों भारत के आधिकारिक राजकीय दौरे…

    आगे पढ़ें
    इटली के बर्गामो में गोलीबारी, दो भारतीय सिख नागरिकों की मौत, जांच जारी

    बर्गामो/इटली: देश के उत्तरी शहर बर्गामो प्रांत के कोवो (Covo) इलाके में शुक्रवार देर रात एक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    सोशल मीडिया विवाद पर जर्मन मॉडल ने तोड़ी चुप्पी, विराट कोहली को बताया ‘अनफेयर टारगेट’

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    Google ने भारत में 17 लाख एड अकाउंट किए सस्पेंड, 48 करोड़ भ्रामक विज्ञापन हटाए

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    राघव चड्ढा को केंद्र की Z श्रेणी सुरक्षा, राजनीतिक हलकों में हलचल तेज—दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा ‘जय श्री राम’; बागेश्वर सरकार को न्यू साउथ वेल्स संसद में मिला अंतरराष्ट्रीय गौरव

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर

    IAS प्रियंक मिश्रा ने संभाली भोपाल की कमान; पदभार ग्रहण करते ही विकास और पारदर्शिता पर दिया जोर