ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देर रात ‘कॉम्बिंग गश्त’ में 204 वारंटी गिरफ्तार

ग्वालियर/भरत रावत:    ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात शहर और ग्रामीण इलाकों में व्यापक कॉम्बिंग गश्त चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 200 से ज्यादा फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया, वहीं सैकड़ों गुंडे और हिस्ट्रीशीटरों की सघन चेकिंग भी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ चले इस ऑपरेशन से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस टीमों ने की कार्रवाई

ग्वालियर जिले में रात को पुलिस द्वारा बड़े स्तर पर कॉम्बिंग गश्त की गई। यह अभियान धरमवीर सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाया गया, जिसमें शहर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।

गिरफ्तारों के रिकॉर्ड अपडेट किए गए

गश्त के दौरान पुलिस ने कुल 204 वारंटियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 99 स्थायी वारंट और 105 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इसके साथ ही 268 गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों को चेक कर उनके रिकॉर्ड अपडेट किए गए।

अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाला

अभियान में विदिता डागर, अनु बेनिवाल, सुमन गुर्जर और जयराज कुबेर सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। पुलिस टीमों ने संदिग्ध इलाकों, होटल, लॉज, ढाबों, बैंक एटीएम और मोहल्लों में सघन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों और मुंह बांधकर चलने वाले दोपहिया चालकों की भी जांच की गई।

प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां की गई

कार्रवाई के दौरान थाना घाटीगांव में अवैध शराब का एक मामला दर्ज किया गया, जबकि थाना पिछोर में धारा 107/116 के तहत दो प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयां की गईं।

ग्वालियर पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कॉम्बिंग गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। फिलहाल इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।

  • gwalior-police-combing-gasht-204-warrants-arrested
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

भोपाल: गुरु रविदास जयंती पर भाजपा चलाएगी ‘समरसता संकल्प अभियान’, 29 जुलाई से होगी शुरुआत

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में संत शिरोमणि गुरु रविदास…

आगे पढ़ें
शिवपुरी में 11 सरकारी शिक्षकों पर निजी कोचिंग चलाने के आरोप: डीईओ से जांच और कार्रवाई की मांग

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: जिले में शासकीय विद्यालयों में पदस्थ…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में