
ग्वालियर: थाटीपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान ले ली। देर रात परशुराम चौराहे के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कार्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत उपचार के दौरान हो गई।
सड़क हादसे में पांच की मौत
ऑटो में शीतला माता से लौट रहे नौ लोग सवार थे. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. इस हादसे में अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर की स्थिति गंभीर है, उनके सिर में गंभीर चोट आई है. साथ ही अस्पताल में दो बच्चों का भी इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्कॉर्पियो और उसके ड्राइवर को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई जा रही है।
ये भी पढ़े – ग्वालियर में सिपाही की दबंगई, पड़ोसी के प्लॉट पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट
- gwalior-thathipur-auto-scorpio-collision-five-dead









