ग्वालियर में युवक की पीट-पीटकर हत्या का LIVE CCTV फुटेज वायरल, मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी फरार

ग्वालियर: जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक बदमाश युवक को बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना 8 मई की है, जबकि घायल युवक की 9 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने मृतक की पहचान टीकमगढ़ निवासी 24 वर्षीय कल्लू सेन के रूप में की है, पुलिस द्वारा प्राप्ता जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दुल्लपुर निवासी प्रिंस गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। आरोप है कि हत्या की साजिश महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार और लल्ला चौहान ने रची थी। पुलिस के अनुसार, दोनों की कल्लू से पुरानी दुश्मनी थी और उन्हें जानकारी मिली थी कि वह कुछ समय बाद ग्वालियर आया हुआ है। इसके बाद आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक को घेरकर लगातार डंडों से हमला कर रहे हैं और वारदात के बाद मौके से फरार हो जाते हैं। गंभीर रूप से घायल कल्लू को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। फिलहाल प्रिंस गुर्जर गिरफ्तार है, जबकि मुख्य आरोपी महाकाल उर्फ मृत्युंजय सखवार, राजा जाटव, लल्ला चौहान, अनिकेत चौरसिया, प्रदीप मौर्य, कृष्णा और निखिल सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, लोडिंग वाहन की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

  • gwalior-thathipur-murder-cctv-video-kallu-sen-beaten-to-death-case-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना