रायसेन: आदतन अपराधियों को हर सप्ताह मजिस्ट्रेट के समक्ष हाजिरी लगाने के आदेश

रायसेन/दीपक श्रीवास्तव, 26 मई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत दो आदतन अपराधियों को प्रत्येक सप्ताह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार आरोपी बनवारी रायसिक निवासी इंदिरा कॉलोनी बाड़ी को आगामी छह माह तक प्रत्येक सोमवार को तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बाड़ी के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। प्रशासन के अनुसार आरोपी वर्ष 1997 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

गोलू अहिरवार को भी साप्ताहिक हाजिरी के निर्देश

इसी प्रकार आरोपी गोलू अहिरवार निवासी ग्राम बेरखेड़ी बरामद गढ़ी थाना बेगमगंज को भी आगामी छह माह तक प्रत्येक गुरुवार को तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बेगमगंज के समक्ष उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन के मुताबिक गोलू अहिरवार वर्ष 2017 से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है और उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित थाना प्रभारी द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Habitual offenders ordered to appear before magistrate every week
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना