हमीरपुर में सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, उपस्थिति और विकास कार्यों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम शुरू

हमीरपुर: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए विकास भवन कुंडौरा स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार इस कंट्रोल रूम के माध्यम से ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और शिक्षकों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। कर्मचारियों की लोकेशन और उपस्थिति की पुष्टि के लिए नियमित रूप से कॉलिंग सिस्टम लागू किया गया है।

जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार और लापरवाही पर रोक लगाना है। कंट्रोल रूम के माध्यम से जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, तालाबों के विकास और अन्य निर्माण कार्यों की भी निगरानी की जाएगी। किसी भी शिकायत को तुरंत दर्ज कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा और उसका फॉलोअप भी सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष टीमें गठित की हैं, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये टीमें प्रतिदिन कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर निगरानी और सत्यापन का कार्य करेंगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित व्यवस्था का पालन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही बरतने पर सुमेरपुर थाने के दरोगा निलंबित

  • hamirpur-control-room-government-employees-attendance-monitoring-dm-order
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना