
हमीरपुर (उत्तर प्रदेश): नेशनल हाईवे-34 पर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नाराइच रोड के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बारातियों से भरी ओमनी (मारुति ईको) कार की जोरदार टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारुति ईको कार बारातियों को लेकर हमीरपुर से महोबा जिले की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों को तत्काल मौदहा सीएचसी भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीओ मौदहा सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े – गाजीपुर कटारिया कांड पर सियासत गरमाई, अखिलेश यादव के दौरे को रोकने की मांग
- hamirpur-nh34-road-accident-barati-car-truck-collision-4-dead-maudaha-2026










