
हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में करीब 48 घंटों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लगातार बिजली न आने से परेशान नगर की तमाम महिलाओं ने सुमेरपुर पावर हाउस पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और हंगामा किया। स्थिति उस समय और भी तनावपूर्ण हो गई जब गुस्साई महिलाओं ने पावर हाउस परिसर में धरना देते हुए बिजली व्यवस्था को जल्द बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पावर हाउस के कर्मचारी भी हालात को देखते हुए कमरे के अंदर खुद को बंद करने पर मजबूर हो गए।
लंबे समय से बिजली कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पूरा मामला सुमेरपुर पावर हाउस क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां बिजली संकट को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
- hamirpur-sumerpur-power-cut-48-hours-women-protest-power-house








