
ब्रांडवाणी डेस्क/यूएस/हवाई: काउआई के नापा ली कोस्ट स्थित कालालाउ बीच पर गुरुवार दोपहर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत और दो घायल होने की सूचना है. यह जानकारी काउआई फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने साझा की.पुलिस के अनुसार, हेलीकॉप्टर में एक पायलट और चार यात्री सवार थे। हादसे के बाद तीनों मृतकों की पहचान की गई, जबकि दो घायलों को विलकॉक्स मेडिकल सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया.
हेलीकॉप्टर एयरबॉर्न एविएशन द्वारा संचालित बताया गया है. हवाई के नापा ली कोस्ट के खड़ी चट्टानों, सुंदर बीच और झरनों का अवलोकन हेलीकॉप्टर टूर के माध्यम से करना पर्यटकों में काफी लोकप्रिय है, क्योंकि यह क्षेत्र पैदल या नाव द्वारा ही पहुँचा जा सकता है. इस हादसे ने पर्यटन और हवाई सुरक्षा पर नई चिंताएँ पैदा कर दी हैं. (AP News के अनुसार)
ये भी पढ़े – 7700 कोड: अमेरिकी C-17 ग्लोबमास्टर III विमान की कुवैत में इमरजेंसी
- hawaii-helicopter-crash-three-dead-two-injured









