भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर साधा निशाना

भोपाल।आदि मिश्रा| बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता में बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे। खंडेलवाल ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए।

छात्रों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर सवाल

हेमंत खंडेलवाल ने झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया और कंटीले तार लगाए गए। उन्होंने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय सदन में चर्चा होनी चाहिए।

राहुल गांधी पर लगाया राजनीति करने का आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस को छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों की चिंता है तो उन्हें संसद में चर्चा के जरिए अपनी बात रखनी चाहिए।

नीट पेपर लीक मामले पर भी कांग्रेस को घेरा

नीट पेपर लीक मामले को लेकर खंडेलवाल ने कांग्रेस पर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस से सदन में चर्चा करने की अपील की।

यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में जन विश्वास अभियान की समीक्षा, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

 

 

  • hemant-khandelwal-targets-congress-rahul-gandhi-over-student-issues-and-neet
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने का आरोप, रोजगार सहायक पद के लिए कलेक्टर से गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: ग्राम पंचायत भौराना में रोजगार सहायक…

आगे पढ़ें
दीघोद की राशन दुकान पर 4 महीने से राशन नहीं मिलने का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: कोलारस क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीघोद…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से की मुलाकात, UCC विधेयक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम