
ब्रांडवाणी डेस्क/दक्षिण लेबनान: इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एल-खियाम गाँव में हिजबुल्लाह की एक सुरंग और हथियार भरे स्कूल का पता लगाया. सुरंग चर्च के पास मिली, जिसमें तीन शाफ्ट, गद्दे और भोजन की सामग्री रखी थी। IDF ने चेतावनी दी कि हिजबुल्लाह ईसाई इलाकों को युद्धक्षेत्र में बदल रहा है और स्थानीय नागरिकों की जान व संपत्ति पर गंभीर खतरा पैदा कर रहा है.
इजराइली न्यूज एजेंसी द जेरुसेलम पोस्ट की खबर के मुताबिक IDF कमांडो यूनिट Shayetet 13 ने स्कूल में एंटी-टैंक रॉकेट, मोर्टार शेल, ग्रेनेड, हल्के हथियार और विस्फोटक सामग्री सहित सैकड़ों हथियार बरामद किए। अधिकारियों का कहना है कि लेबनानी सेना ने हिजबुल्लाह निष्क्रिय करने में रिपोर्ट में झूठ बोला, जबकि संगठन ने इलाके में अपनी गतिविधियाँ फिर से स्थापित कर ली हैं।
एल-खियाम की रणनीतिक स्थिति और इज़राइल के पास होने के कारण हिजबुल्लाह ने यहाँ बंकर, हथियार भंडार और मुख्यालय बनाए, और नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया। IDF ने पिछले हफ्ते से इस क्षेत्र में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है और बुलडोज़रों के माध्यम से हिजबुल्लाह की अवसंरचना को ध्वस्त किया गया। – the jerusalem post
ये भी पढ़े – FBI डायरेक्टर काश पटेल साइबर हमले का शिकार; निजी डेटा लीक से हड़कंप
- hezbollah-christian-areas-battlefield-idf-surgical-action









