मध्यप्रदेश: कानून व्यवस्था पर सुझाव देने वाला निकला कुख्यात हिस्ट्रीशीटर; पुलिस महकमे में हड़कंप

ब्रांडवाणी डेस्क: राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘जन-भागीदारी’ अभियान के दौरान एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. शहर की कमान संभाल रहे वरिष्ठ IPS अधिकारी के सामने अपराध नियंत्रण के सुझाव देने वाला व्यक्ति कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि कुख्यात हिस्ट्रीशीटर निकला.

ब्रांडवाणी को मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी अपने पूरे लवाजमे के साथ अभियान के दौरान एक सघन क्षेत्र में पहुंचे. वहां भीड़ में से एक व्यक्ति ने पुलिसिंग में सुधार और अपराध नियंत्रण पर प्रभावशाली सुझाव दिए. अधिकारी ने उनकी बातों को सराहा और फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दी. लेकिन थोड़े ही समय बाद पता चला कि जिसे साहब सलाहकार समझ रहे थे, उस पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। यह खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पोस्ट और फोटो हटाई गई. घटना पुलिस की खुफिया प्रणाली और इलाके के अपराधियों की पहचान पर सवाल खड़ा करती है. 

ये भी पढ़े – उज्जैन में 3-5 अप्रैल 2026 को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ – मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव भी होंगे शामिल

  • bhopal-police-history-sheeter-suggestions-controversy
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होने…

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    झांसी/ राजकुमार शर्मा: झांसी में भाजपा कार्यालय पर आयोजित…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप