ग्वालियर में पैसों के विवाद में फायरिंग, CCTV में कैद वारदात, सोशल मीडिया पर दी गई धमकी

ग्वालियर:  हजीरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल नगर गदाईपुरा में पुराने पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक्टिवा सवार बदमाशों ने घर के बाहर अवैध कट्टे से फायरिंग कर दहशत फैला दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

पीड़ित राहुल पटेल ने हजीरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि हर्षवर्धन कोरी उर्फ चीकू और सूरज गुर्जर ने पैसों के विवाद को लेकर उनके घर पर फायरिंग की। शिकायत के अनुसार स्कूटी सवार बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आरोपियों में से एक ने सोशल मीडिया पर धमकी भी दी, जिसमें लिखा गया—“तू मरेगा मेरे हाथों से, याद रखियो, रात में फिर आएंगे।” इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार दहशत में है।पुलिस के अनुसार फायरिंग की यह घटना पुराने पैसों के विवाद से जुड़ी हुई है। शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर ने बताया कि सोशल मीडिया पर दी गई धमकी की भी जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – ताज एक्सप्रेस में ब्रेक जाम से धुआं, सोनागिर से पहले रोकी गई ट्रेन – यात्रियों में मचा हड़कंप, 15-20 मिनट बाद फिर रवाना

  • gwalior-firing-case-gopalanagar-gadaipura-money-dispute-cctv-video-threat-social-media-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना