इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर: नगर निगम में घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां एक मामले की जांच पूरी भी नहीं हो पाती कि दूसरा नया घोटाला सामने आ जाता है। इंदौर नगर निगम के बहुचर्चित फर्जी बिल घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है, जिसके इंदौर सब जोनल कार्यालय ने हाल ही में 3.48 करोड़ रुपये मूल्य की 9 अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जारी इस जांच में ईडी अब तक कुल 59.18 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क और जब्त कर चुकी है।

ईडी के अनुसार यह महाघोटाला 103.62 करोड़ रुपये का है, जबकि नगर निगम का दावा है कि वास्तविक घोटाला 92 करोड़ रुपये का है। निगम के मुताबिक घोटाले से जुड़ी कुल 693 फाइलों में से 469 फाइलें पूरी तरह से बोगस यानी फर्जी पाई गई हैं, जिनके जरिए जाली कार्यादेश, फर्जी माप पुस्तिकाओं और कूटरचित रिकॉर्ड के आधार पर सरकारी खजाने से यह अवैध भुगतान हासिल किया गया। थाना एमजी रोड में दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की गई इस जांच में ईडी ने मुख्य आरोपी अभयसिंह राठौर, मोहम्मद जाकिर और राहुल वडेरा को गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़े –  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जांच टीम में शामिल होगा चार्टर्ड अकाउंटेंट, नई SIT गठित

दूसरी ओर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यकाल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन के दावों के बीच निगम में लगातार नए मामले उजागर हो रहे हैं। एक तरफ जहां नामांतरण घोटाले की जांच रिपोर्ट निगमायुक्त के समक्ष प्रस्तुत होने की चर्चा है, वहीं दूसरी तरफ मस्टरकर्मियों के वेतन घोटाले का नया मामला भी सामने आया है।

इस वेतन घोटाले में मस्टरकर्मियों के नाम पर लगभग 3 लाख रुपये की राशि निकालकर अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से जमा करा दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने 5 अधिकारियों की एक विशेष जांच कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, देवधर दरवई, उपायुक्त केएस सगर, लेखापाल आशीष तागड़े और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर कपिल गेहलोत को शामिल किया गया है, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े –  भ्रष्टाचार की ‘गारंटी’ या अफसरों का ‘खेल’? शहपुरा ROB हादसे की आरोपी कंपनी ICT को MPRDC ने दिए 8 करोड़ से अधिक के नए ठेके, जनता के पैसों पर भारी चपत!

 

  • indore-municipal-corporation-fake-bill-scam-ed-attaches-properties-muster-employee-salary-scam-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना