मैहर मंदिर समिति की बैठक में किराया वसूली के निर्देश

मैहर। कलेक्टर एवं मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति की अध्यक्ष विदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में शुक्रवार को समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं और दुकानों के लंबित किराए की वसूली को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान एसडीएम एवं समिति प्रशासक दिव्या पटेल, समिति सदस्य और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जो दुकानदार नियमित रूप से किराया जमा कर रहे हैं, उनके कॉम्प्लेक्स में जनसुविधाओं का विकास किया जाएगा। साथ ही मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा लगाए जाने वाले विशेष शिविरों में दुकानदारों की नामांतरण और राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। दस्तावेजों में कमी होने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने की सुविधा भी दी जाएगी।
समिति ने मंदिर प्रबंधन के विभिन्न कार्यों के लिए प्रभारी नियुक्त कर जवाबदेही तय करने का भी फैसला लिया है। व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि मंदिर प्रबंधन समिति की दुकानों से करीब 4 करोड़ रुपये से अधिक किराया बकाया है। इसे देखते हुए कैंप लगाकर बकाया किराए की वसूली करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश भी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: बुरहानपुर में खराब राशन पर बवाल, 50 क्विंटल चावल बदले जाएंगे

  • Instructions for rent collection in the meeting of Maihar Temple Committee
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा