छतरपुर पुलिस का एक्शन मोड: बंधी पुलिया के पास पकड़ी अवैध शराब, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

छतरपुर: जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ईशानगर थाना पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब और एक नैनो कार जब्त की है। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के संग्रह, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ईशानगर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी।

सूचना पर थाना प्रभारी मनोज गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ग्राम बंधी पुलिया के पास पहुंची, जहां संदिग्ध नैनो कार क्रमांक MP 16 C 6316 खड़ी मिली। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से करीब 180 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – छतरपुर में सिविल ड्रेस पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, नाबालिगों से ₹1.27 लाख मिलने के बाद हंगामा

  • chhatarpur-ishanagar-police-seize-illegal-liquor-nano-car-smugglers-absconding
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल: हटाने पहुंची टीम का विरोध, बड़ी संख्या में लोग जुटे, पुलिस बल तैनात

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के…

    पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की मांग तेज, खटीक बोले- सीएम से करेंगे वादे पूरे करने की मांग

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश श्रमजीवी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना