
शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर रविवार, 19 जुलाई 2026 को शिवपुरी खेल परिसर स्थित माधवराव सिंधिया स्टेडियम में आयोजित ओपन शतरंज प्रतियोगिता में गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा अफीया खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 बालिका वर्ग में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 74 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक सोच, धैर्य और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए मुकाबलों में दमखम दिखाया।
अंडर 11 बालिका वर्ग में हासिल किया पहला स्थान
गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी की छात्रा अफीया खान ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अंडर 11 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े: https://brandwaani.in/supreme-court-seeks-cbse-reply-over-gulf-students-withheld-class-12-result/
अफीया की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि अफीया खान की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है। उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विद्यालय परिवार ने अफीया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर शिवपुरी और अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगी।
- international-chess-day-shivpuri-afia-khan-under-11-girls-champion










