सागर में मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने की मुहिम तेज, सभी विकासखंडों में बनेंगी ‘सुमन पंचायतें’

बीना (सागर)।मनीष कुमार चौबे| सागर जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर (MMR और IMR) में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने सभी विकासखंडों में विशेष उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसी क्रम में बीना में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य अमले को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि सुरक्षित मातृत्व को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘सुमन पंचायत’ के माध्यम से गांवों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं

कार्यक्रम में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जिले में ‘सुमन पंचायत’ पहल को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इसके तहत गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा तथा आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और रेफरल सेवाओं को मजबूत किया जाएगा।

तीन महीने में परिणाम नहीं मिले तो होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने एएनएम, आशा कार्यकर्ता, सुपरवाइजर और चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को निर्देश दिए कि वे पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यदि अगले तीन माह में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए प्रभावी परिणाम नहीं दिखे तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में इन बिंदुओं पर रहेगा विशेष फोकस

स्वास्थ्य विभाग की रणनीति के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, एनीमिया प्रबंधन, नवजात शिशुओं का समय पर टीकाकरण, कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल, स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा मिलेगा और जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

यह भी पढ़े: शिवपुरी में महिला अधिवक्ता ने ऑनलाइन उत्पीड़न का लगाया आरोप, साइबर जांच की मांग

 
  • sagar-suman-panchayat-maternal-infant-health-awareness-program-bina-news
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना