हॉर्मुज में बढ़ा तनाव: ट्रंप के सीजफायर कॉल के बीच ईरान ने जहाज पर की फायरिंग

मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सीजफायर (युद्धविराम) को आगे बढ़ाने के ऐलान के बीच ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य में एक जहाज पर फायरिंग कर दी। इस घटना ने क्षेत्र में पहले से जारी अस्थिरता को और गहरा कर दिया है।

चेतावनी के बिना जहाज पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक कंटेनर शिप पर गोलीबारी की। गोलेबारी से पहले जहाज को कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, हालांकि इस हमले में किसी के जान जाने कि कोई सुचना नहीं मिली है।

सीजफायर के बीच बढ़ी टकराव की आशंका

यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम को आगे बढ़ाने की कोशिशें चल रही हैं। ट्रंप ने बातचीत के लिए समय देने के उद्देश्य से सीजफायर बढ़ाने की बात कही है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच अविश्वास अब भी बना हुआ है। ईरान ने अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को सीजफायर का उल्लंघन बताया है, जबकि अमेरिका इसे दबाव की रणनीति मान रहा है। 

हॉर्मुज जलडमरूमध्य बना तनाव का केंद्र

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। हालिया घटनाओं के चलते इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है और कई जहाज फंसे हुए हैं। 

शांति वार्ता पर खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं शांति वार्ता को पटरी से उतार सकती हैं। पहले ही अमेरिका द्वारा जहाज जब्त करने और नाकेबंदी जैसे कदमों से तनाव बढ़ा हुआ है, अब फायरिंग की घटना ने हालात और नाजुक बना दिए हैं। 

वैश्विक असर की आशंका

हॉर्मुज में बढ़ते तनाव का असर सिर्फ क्षेत्र तक सीमित नहीं है। यह संकट वैश्विक तेल आपूर्ति, शिपिंग और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकता है। जानकारी के अनुसार, अगर हालात नहीं सुधरे तो तेल कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

हॉर्मुज में जहाज पर फायरिंग की घटना ने यह साफ कर दिया है कि सीजफायर के बावजूद हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अगर जल्द कम नहीं हुई, तो यह संकट और गहराने के साथ वैश्विक स्तर पर बड़ा असर डाल सकता है।

  • iran-fires-on-ship-hormuj-strait-trump-ceasefire-tensions-middle-east-news
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना