जबलपुर कलेक्ट्रेट में विवाह को लेकर तनाव: हिंदू धर्म सेना का प्रदर्शन, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

जबलपुर: कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक विवाह कार्यक्रम को लेकर हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मामला एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक के विवाह से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे लेकर संगठन ने आपत्ति जताई।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लव-जिहाद” और कथित धर्मांतरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। संगठन का कहना है कि ऐसी शादियों को वे स्वीकार नहीं करते और इसे रोकने की मांग कर रहे हैं।हिंदू धर्म सेना के अध्यक्ष नीरज राजपूत ने आरोप लगाया कि वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट के विभिन्न कक्षों में पहुंचे, लेकिन संबंधित अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। इसे लेकर संगठन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

प्रदर्शन के बाद संबंधित विवाह प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। वहीं संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने इस प्रकार के मामलों पर कार्रवाई नहीं की, तो वे कल से कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: पेंटालून शोरूम में तिलक-कलावा पर रोक का आरोप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, संचालक को लगाया तिलक और बांधा कलावा

  • jabalpur-collectorate-protest-interfaith-marriage-hindu-dharm-sena
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना