राघोगढ़ SDM अमित सोनी का गोपी कृष्ण सागर में बोटिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

गुना: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में राघोगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (SDM) अमित सोनी ने गोपी कृष्ण सागर बांध में संचालित बोटिंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ राघोगढ़ और निर्माण विभाग के एसडीओ भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अमित सोनी ने संबंधित स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी पर्यटक को बिना लाइफ जैकेट के बोट में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही सभी बोट पैडल, स्पीड और बड़ी नाव में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बोट्स की नियमित रिपेयरिंग और फिटनेस टेस्ट सुनिश्चित करने के साथ ही मौसम अनुकूल होने पर ही नौका संचालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने को कहा।

एसडीएम ने जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया कि जल स्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल सूचना साझा की जाए। साथ ही बांध परिसर में क्षतिग्रस्त रेलिंग को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए।

ये भी पढ़े – गुना के आरोन क्षेत्र में सड़क हादसा, डायल-112 की तत्परता से 3 घायल अस्पताल पहुंचाए 

  • raghogarh-sdm-amit-soni-gopi-krishna-sagar-boating-inspection-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा