जबलपुर: सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेलमेट जागरूकता अभियान तेज, 3300 से अधिक चालान, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी शुरू

जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार यह अभियान 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार सड़क हादसों में करीब 50 प्रतिशत मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती हैं, जिनमें अधिकांश बिना हेलमेट होते हैं। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर पीओएस मशीन के माध्यम से चालानी कार्रवाई के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों और प्रमुख मार्गों पर विशेष अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया तथा नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई।

ऑटोमोबाइल शोरूम में भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां वाहन विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक दोपहिया वाहन के साथ हेलमेट देना सुनिश्चित करें और ग्राहकों को हेलमेट के उपयोग के लिए प्रेरित करें।

26 अप्रैल से 5 मई तक चलाए गए अभियान के दौरान अब तक लगभग 3300 से अधिक बिना हेलमेट चालकों के चालान किए जा चुके हैं, जबकि 175 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजे गए हैं। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि छोटी दूरी हो या लंबी, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करें।

ये भी पढ़े – जबलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई: 75 शिकायतें सुनी गईं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

  • jabalpur-helmet-awareness-campaign-traffic-action-3300-challan-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा