जबलपुर में डेढ़ साल के मासूम पर पड़ोसी का हमला, हथेली काटने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

जबलपुर: गोरखपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर उसके पड़ोसी द्वारा धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गुप्तेश्वर निवासी रेखा गुप्ता ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को उनका डेढ़ साल का बेटा घर के सामने रहने वाले राजेंद्र गुप्ता के पास खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी उसे अपने घर ले गया और वहां उसके हाथ पर धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचा दी, जिससे बच्चे की हथेली से काफी खून बह गया और एक नस भी कट गई।

परिजनों का कहना है कि यह हमला दो साल पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पहले आरोपी ने इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन बाद में वह अपने बयान से मुकर गया और पीड़ित परिवार से विवाद करने लगा। परिवार ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत गोरखपुर थाने में भी दर्ज कराई थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर वे एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: रांझी में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चिलचिलाती धूप में भी मुस्तैद नजर आए जवान

  • jabalpur-neighbour-attacks-toddler-hand-injury-old-rivalry-police-complaint-sp-office
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना