सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का शाहगढ़ दौरा, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, स्वास्थ्य केंद्र और मंडी का किया औचक निरीक्षण

सागर: जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ पहुंचकर विकासखंड स्तरीय विशेष जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें और आवेदन लेकर पहुंचे, जिन पर कलेक्टर ने एक-एक कर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के बाद कलेक्टर ने शाहगढ़ मंडी का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए पानी, छाया और बैठने की व्यवस्था, बारदाना स्टॉक तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक संसाधन सुनिश्चित करने और आगामी उपार्जन कार्य को सुचारू रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी की जांच की और वार्डों में जाकर मरीजों व उनके परिजनों से संवाद किया। कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता और अस्पताल की साफ-सफाई को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

ये भी पढ़े – सागर: पुरानी रंजिश के चलते हिंसा, दुकान में तोड़फोड़, फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

  • sagar-collector-pratibha-pal-shahgarh-jan-sunwai-health-centre-mandi-inspection-review
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना