जबलपुर: सब-इंस्पेक्टर पर ज़मीन कब्ज़ाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप

जबलपुर: अधारताल थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी पर ज़मीन कब्ज़ाने और धमकाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। महाराजपुर निवासी कल्लू राम साहू ने शिकायत करते हुए बताया कि कटनी ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर राजकुमार झारिया और उनके परिवार ने कथित रूप से उसकी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर लिया है।

पीड़ित के अनुसार, यह ज़मीन लंबे समय से उसके कब्ज़े और उपयोग में थी, लेकिन आरोपी पुलिस अधिकारी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए धीरे-धीरे उस पर कब्ज़ा कर लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मामले में स्थानीय स्तर पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे वह भय के माहौल में जीने को मजबूर है।

कल्लू राम साहू ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर ज़मीन वापस दिलाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। यह मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि आरोप एक पुलिस अधिकारी पर ही लगे हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े – बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में बदलाव, 106 सदस्यों का नया फॉर्मूला

  • jabalpur-police-sub-inspector-land-grab-threat-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?