सांसद जनार्दन मिश्रा के ‘शुद्ध पेट्रोल’ वाले बयान पर कांग्रेस हमलावर, मांगी सार्वजनिक माफी

मैहर/ देवेश शर्मा: रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। 9 अगस्त को रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद के “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारा बाप देगा” वाले बयान का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर आपत्ति जताई है। मैहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने बयान को अशोभनीय बताते हुए सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

एथेनॉल ब्लेंडिंग पर चर्चा के दौरान दिया बयान

बताया गया कि रीवा में आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर चर्चा हुई। इसी दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कथित तौर पर उक्त टिप्पणी की। वीडियो सामने आने के बाद बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष बोले जनप्रतिनिधि को भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए

मैहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ‘रोमी’ ने सांसद की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि सांसद जैसे संवैधानिक पद पर बैठे जनप्रतिनिधि से सार्वजनिक मंच पर जिम्मेदार और मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि आम जनता और उपभोक्ताओं से जुड़े मुद्दों पर संवाद करते समय इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

घई ने कहा कि पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण एक महत्वपूर्ण विषय है, जिस पर जनता के बीच तथ्य और तर्क के साथ अपनी बात रखी जानी चाहिए। ऐसे मुद्दों पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जिससे आम लोगों की भावनाएं आहत हों।

‘सांसद सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’

धर्मेश घई ‘रोमी’ ने सांसद जनार्दन मिश्रा से उनकी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के शब्दों का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है, इसलिए उन्हें अपने वक्तव्यों में भाषा की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सांसद की कथित टिप्पणी का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। कांग्रेस ने इसे जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा से जोड़ते हुए सवाल उठाए हैं। अब इस बयान को लेकर आने वाले दिनों में सियासी प्रतिक्रियाएं और तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़े: UCC को लेकर भोपाल में आरिफ मसूद का आंदोलन का ऐलान, 16 से 20 अगस्त तक ज्ञापन अभियान

 

  • janardan-mishra-shuddh-petrol-statement-congress-demands-apology
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना